Jaunpur News: रबी फसलों की बुआई के लिए खेत की तैयारी में जुटे किसान
जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में किसान रबी फसलों की बुआई के लिए खेत तैयार करने में जुट गए हैं। ऐसे खेत जो चौमस छोड़े गये थे खर पतवार नष्ट करने के लिए किसान उनकी कल्टीवेटर और रोटावेटर से जुताई करवा रहे हैं। कुछ लोग खेतों में पलेवा दे रहे हैं तो कुछ लोग इसी नमी में सरसों की बुआई कर दे रहे हैं। इस सम्बन्ध में बामी गांव के किसान जितेन्द्र बहादुर सिंह कहते हैं कि अगर नमी की कमी दिखे तो पलेवा देकर ही सरसों,आलू, मटर, चना की बुआई करना फायदेमंद रहेगा। उधर धान के खेतों में धान की अगेती किस्में पीली पड़ना शुरू हो गई हैं। किसान दस पन्द्रह दिनों बाद धान की कटाई मड़ाई में जुट जायेंगे। महुआरी गांव के निवासी संतोष सिंह कहते हैं कि हार्वेस्टर की सर्विसिंग का काम शुरू हो गया है और हार्वेस्टर चलाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.