जौनपुर, जुलाई 20 -- Jaunpur News: रतनूपुर बाजार में सड़क पर गिरा नीम का पेड़ मोढ़ैला (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद।चंदवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ा नीम का आधा पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। संयोग अच्छा रहा कि उस समय पेड़ की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया, जिससे जनहानि नहीं हुई।पेड़ गिरने से थानागद्दी-मोढैला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी दिलीप कुमार सिंह उर्फ करिया सिंह ने तत्परता दिखाते मजदूरों को लगाकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाने का कार्य शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...