Jaunpur News: रजिस्ट्रेशन में देरी पर एआरटीओ कार्यालय गेट पर लगाया वाहन
जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में वाहन के पंजीकरण प्रक्रिया में होने वाली देरी से नाराज एक मोटल मालिक ने शुक्रवार को कार्यालय के गेट पर पांच ट्रेलर लाकर खड़ा कर दिया। पूरे दिन हो हल्ला होता रहा। उसने रजिस्ट्रेन क्लर्क पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। कहा कि रिश्वत नहीं देने की वजह से बीते पांच दिन से वाहन को खड़ा कराया गया है, पंजीकरण नहीं किया जा रहा। मड़ियाहूं निवासी मोटर मालिक विनय सिंह ने बताया कि उन्होने करीब तीन करोड़ रुपये से पांच नए ट्रेलर खरीदे हैं। पांचों वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा किए थे। पांच दिन बाद भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई गई। वाहन मालिक ने रजिस्ट्रेशन बाबू गणेशदत्त पर रजिस्ट्रेशन के लिए 50 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.