जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जोगापुर गांव स्थित रजवाहा में पुलिया के पास मंगलवार की सुबह तीन मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होते ही आसपास गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। लोगों में भय का माहौल बन गया और बच्चों तथा पशुओं को रजवाहा के किनारे जाने से रोक दिया गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना राजस्व एवं पुलिस प्रशासन को दी। सूचना पर लेखपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पाकर वन क्षेत्र अधिकारी विद्यासागर के नेतृत्व में दो डिप्टी रेंजर अतुल व अमित, वनरक्षक हिमांशु तथा कमला शंकर पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 48 घंटे से तलाश जारी नहीं मिले किसान टीम ने मगरमच्छों की तलाश ...