Jaunpur News: रक्षाबंधन...स्कूलों में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार
जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों और बाजारों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। नगर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को राखी बांधी। विद्यालय में रचनात्मक गतिविधि के तहत बच्चों ने स्वयं सुंदर राखियां तैयार कीं और उन्हें अपने प्रियजनों को भेंट किया। यह भी पढ़ें- राखी पर स्कूल जाना पड़ेगा या मिलेगी छुट्टी? जानिए कल कहां चलेंगे स्कूल और कहां होगा अवकाश प्रबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.