Jaunpur News: रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
जौनपुर, नवम्बर 8 -- Jaunpur News: सिकरारा। खानापट्टी स्थित मां शारदा बालिका विद्यालय में शनिवार को दीवाली के उपलक्ष्य में रंगोली और दीया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। रंग-बिरंगे रंगों और सजावटी सामग्री से दीयों को भी खूबसूरत रूप दिया। शिक्षिका कविता सिंह के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं की अलग-अलग टीमों ने आकर्षक रंगोली सजाई। रंगों के सुंदर संयोजन और पारंपरिक कलाकृतियों ने सभी का ध्यान खींचा। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह और प्रधानाचार्य शरद सिंह ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं की रचनात्मकता निखरती है और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति रुचि बढ़ती है। यह भी पढ़ें- Palamu News: रंगोली प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.