जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलहटा गांव निवासी ऋषि कुमार सिंह ने दो लोगों पर रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार ऋषि कुमार दिल्ली में रहकर रोजी-रोटी कमाते हैं। इन दिनों वह घर आए हुए थे। 18 अगस्त की रात करीब नौ बजे नौपेड़वा बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि हाईवे पर उटरूखुर्द निवासी चंचल यादव और कुन्दन यादव ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने कथित तौर पर कहा कि दिल्ली में अधिक कमाई करते हो, क्षेत्र में शांतिपूर्वक रहना है तो रंगदारी देनी होगी। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। भयवश ऋषि कुमार ने जेब में रखे सात हजार 500 रुपये दे दिए। आरोपियों ने उनके मोबाइल से ऑनलाइन 69 हजार 700 रुपये और ले लिए। पुलिस से शिकायत कर...