जौनपुर, सितम्बर 16 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शहर के पालिटेक्निक स्थित लोहिया पार्क में मंगलवार को जनपद स्तरीय प्राथमिक और परिषदीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सात विकासखंडों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की चारों स्पर्धाओं में धर्मापुर के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल कर अपना दबदबा कायम किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसए समीर ने किया। आयोजन बीईओ सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता में धर्मापुर, सिरकोनी, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, रामपुर, रामनगर और मड़ियाहूं विकासखंड के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अलग-अलग योगासन प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रतियोगिता के विजेता बालिका वर्ग की ट्रेडिशनल स्पर्धा में शाहगंज की प्रियांशी, आर्टिस्टिक एकल में सिरक...