Jaunpur News: यूरिया की फटी बोरी लेने से इनकार करने पर पीटा
जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय भारत विश्वकर्मा सोमवार को हैदरपुर बाजार स्थित सहकारी गोदाम पर यूरिया खाद खरीदने गया था। गोदाम संचालक संतोष सिंह यूरिया खाद की फटी बोरी देने लगा। फटी बोरी लेने से इंकार किया और बोला खाद रास्ते में गिर जाएगी सही बोरी दीजिए। इसी बीच गोदाम संचालक गाली गलौज करते हुए गोदाम के अंदर लात घुसा से पिटाई करने लगा। जान से मारने की धमकी भी दिया। युवक से साथ खाद लेने गया दूसरा युवक वीडियो बना लिया। जिसके कारण उसे भी पीटने लगा। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, हालांकि इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर संतोष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.