जौनपुर, नवम्बर 3 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। भटौली गांव निवासी बृजेश पांडेय की पुत्री श्रद्धा पांडेय ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता लखनऊ में हुई। श्रद्धा ने अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने बड़े भाइयों शनि पाण्डेय और शुभम पाण्डेय को दिया। कहा कि भाइयों का निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास उनकी सफलता की राह में प्रेरणास्रोत रहा है। श्रद्धा की सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Nainital News: रामगढ़ की आरुष...