Jaunpur News: युवती से छेड़छाड़ के आरोप में तीन पर केस
जौनपुर, जुलाई 21 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धनेजा गांव में घास लेने गई युवती से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी 19 वर्षीय पुत्री रविवार शाम घर से कुछ दूरी पर सई नदी किनारे जंगल में घास लेने गई थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही प्रदीप, संदीप पुत्र मंगल तथा सुनील पुत्र जंगल ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.