जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर , हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को उसकी 21 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 16 जुलाई को चौकी पिलखुआ निवासी सनी राजभर उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में एसओ गंगासागर मिश्र का कहना है कि युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...