Jaunpur News: युवती को भगाने के आरोप में तीन पर केस
जौनपुर, अगस्त 22 -- Jaunpur News: महराजगंज। क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री को तीन लोगों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पिता के अनुसार मंगलवार को उसकी पुत्री घर से जाते समय 50 हजार रुपये नकद, सोने का लॉकेट और सोने की चेन भी साथ ले गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोहराये गांव निवासी कबी यादव, फतनपुर थाना क्षेत्र के चौपाई गांव निवासी दीपू यादव और महराजगंज थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव निवासी विवेक यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच के साथ युवती की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.