Jaunpur News: युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक
जौनपुर, सितम्बर 21 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवांरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने पर पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुट गयी है । परिजन के अनुसार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दिया दस सितम्बर की सुबह करीब दस बजे उसकी 22 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी और शाम तक नहीं लौटी तो वह तथा उसके परिवार के लोगों ने पास-पड़ोस व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला । बाद में पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया आरोपित के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्जकर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.