Jaunpur News: युवती को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप
जौनपुर, नवम्बर 18 -- Jaunpur News: खुटहन। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अरुण कुमार निवासी प्रेमराजपुर थाना कोतवाली, जौनपुर के विरुद्ध युवती के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार पांच अक्तूबर को युवती खुटहन बाजार स्थित एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने गई थी। आरोप है कि कॉलेज के बाहर खड़े युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.