Jaunpur News: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
जौनपुर, अगस्त 15 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति के ऊपर केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गयी है। गांव निवासिनी एक मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सात अगस्त को मेरी 19 वर्षीय पुत्री घर से सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली। किंतु आज तक वापस नहीं लौटी। जिसकी काफी खोजबीन की गई। इसी बीच पता चला कि सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी अतीक खान पुत्र इरफान ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। क्योंकि पूर्व में वह भगा ले जाने की धमकी भी दिया था। थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय ने बताया कि केस दर्ज जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.