Jaunpur News: युवती के लापता होने पर अज्ञात पर भगाने का आरोप
जौनपुर, अक्टूबर 4 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देकर अपनी 17 वर्ष की बेटी के लापता होने की शिकायत की है। महिला ने एक अज्ञात पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताई है। तहरीर के अनुसार गुरुवार की रात उसकी बेटी अचानक घर से कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। महिला ने बताया कि मोबाइल फोन की जांच करने पर उसके मोबाइल से एक अज्ञात नंबर पर बातचीत होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों को आशंका हुई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में आया है प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.