Jaunpur News: युवक से मारपीट के मामले में पांच पर केस
जौनपुर, जुलाई 12 -- Jaunpur News: खुटहन। जमालुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद सैफ ने रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के अनुसार 10 जुलाई को वह बाजार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि कपसिया गांव के मोनू यादव, शनि गौतम, अंश यादव, बम्पालू यादव और संदीप यादव दो बाइक से पहुंचे और उनका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.