जौनपुर, अगस्त 26 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बघाड़ीकला गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। मेढ़ा गांव निवासी जयशंकर तिवारी ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनका पौत्र सार्थक तिवारी बघाड़ीकला गांव में अजय सिंह के यहां शुद्धक कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम से लौटते समय रास्ते में गांव के ही कुंदन यादव और सुशील यादव ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट और बांस-बल्ली से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Badaun News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, दो पर मुकदमा हमले में सार्थक के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे बदलापुर सीए...