जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की जो कस्बा स्थित एक कालेज के लिए घर से निकली थी। उसे एक युवक भगा ले गया। लड़की की मां ने बुधवार को गौराबादशाहपुर थाना पर युवक के विरुद्ध तहरीर दी। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक विकास कुमार निवासी परमानंदपुर थाना केराकत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...