जौनपुर, अगस्त 29 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने घर में घर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। नगर के अलीगंज मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय रिजवान अहमद पुत्र मतिन अहमद का शुक्रवार की शाम को अपनी पत्नी सुफियाना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते छुब्ध होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्...