Jaunpur News: युवक को मारपीट कर किया घायल
जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज गांव में पट्टीदार के घर मुर्गा चले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दो लोगों ने युवक के सिर पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रसीद के अनुसार शनिवार सुबह करीब सात बजे उनका मुर्गा पट्टीदार के घर चला गया था। इसी बात को लेकर जुल्फीकार और अरमान गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने नेवढ़िया थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.