जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: महराजगंज। क्षेत्र के मजीठी गांव निवासी एक युवक को मारपीट कर घायल करने के आरोप में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी दीपक बिंद ने गुरुवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने चचेरे भाई शिवा के साथ महराजगंज बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। इब्राहिमपुर स्थित नहर की पुलिया के पास पहले से मौजूद गांव के अंकित गौतम, अमन सिंह और सचिन बिंद ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे धान के खेत में धकेल दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: साथियों संग घर आकर पीटा, तीन नामजद इससे उसे गंभीर चोटें आईं। थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...