Jaunpur News: युवक की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत
जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: खेतासराय। क्षेत्र के सोंगर गांव निवासी एक युवक की शनिवार को सऊदी अरब में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डेढ़ वर्ष पूर्व रोजी रोटी सिलसिले में कुवैत गया था। जानकारी के अनुसार सोंगर गांव निवासी अल्ताफ का पुत्र 23 वर्षीय हम्माद कुवैत गया था। वहां वह वाहन चालक के रूप में नौकरी करता था। शनिवार को हम्माद अपने मालिक के परिवार को लेकर कार से कुवैत से सउदी अरब जा रहा था। सउदी में ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें हम्माद समेत कार में सवार अन्य लोगों की मौत हो गई। यह खबर गांव में परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। दो भाइयों में हम्माद सबसे बड़ा था। परिवार का भरण पोषण करने का खर्च हम्माद के आय से होती थी। हादसे में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया है। इस घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.