जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के बोदरी गांव में मारपीट, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के संबंध में शिकायत प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोदरी गांव निवासी सुप्रीत कुमार पुत्र वंशराज राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सोमवार को वह मारिकपुर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बाजार के बाहर अंकित राजभर, आशीष राजभर, विनीत राजभर और साहिल राजभर ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।

पीड़ित को अस्पताल ले गए ग्रामीण पीड़ित के अनुसार, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपित जातिसूचक ...