Jaunpur News: यात्रियों का फूटा गुस्सा, रेल पटरी पर किया प्रदर्शन
जौनपुर, सितम्बर 24 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-रायबरेली एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर बुधवार की सुबह यात्रियों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज यात्रियों ने जरौना हाल्ट स्टेशन पर रेल पटरी पर खड़े होकर 20 मिनट तक प्रदर्शन किया। ट्रेन के ठहराव की मांग करते यात्री सुबह 7:25 से 7:45 बजे तक रेल पटरी पर डटे रहे। यात्रियों ने ट्रेन संख्या 14201 जौनपुर-रायबरेली एक्सप्रेस का जरौना, कटवार और भन्नौर हाल्ट स्टेशन पर नियमित ठहराव देने की मांग की। यात्रियों का कहना था कि मड़ियाहूं से जंघई जंक्शन के बीच प्रतिदिन करीब 400 यात्री सफर करते हैं। अकेले जरौना हाल्ट से करीब 100, जबकि कटवार और भन्नौर से 75-75 यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। जौनपुर कलेक्ट्रेट, दीवानी न्यायालय, जिला अस्पताल, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, अधिवक्ताओं और दैनिक यात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.