Jaunpur News: मोबाइल टावर के पास करंट लगने से भैंस की मौत
जौनपुर, जुलाई 25 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जुड़ऊपुर गांव में जिओ टावर चलाने के लिए लगे 11 हजार वोल्ट के खुले तार की चपेट में आने से कीमती भैंस की मौत हो गई। इससे पशुपालक को भारी क्षति हुई है। परिजनों को राे रोकर बुरा हाल है। जुड़ऊपुर गांव निवासी लालता प्रसाद सरोज पुत्र राम नारायण सरोज की भैंस शुक्रवार की शाम चरते चरते आबादी से सटे जिओ टावर के पास पहुंच गई। टावर को चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन के खुले तार की चपेट में आ गई और छटपटाने लगी।पशुपालक बचाने के लिए पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह जान बचाकर भागा और चिलाने लगा। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.