जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पल्टूपुर नदी की पुलिया के पास सोमवार शाम को बाइक सवार दो युवकों ने साइकिल से बाजार जा रहे राम समुझ यादव का मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियो ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। राम समुझ यादव के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों युवकों की बाइक रोक ली। मौके पर भीड़ जुटने के बाद राम समुझ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की बाइक तथा छीना गया मोबाइल बरामद कर उन्हें थाने ले आई।थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियो की पहचान रायसाहब निवासी डाढ़ा रसूलहा परियत थाना बरसठी और ललित कुमार निवासी बरमदेवा, थाना मड़ियाहूं के र...