Jaunpur News: मैजिक और ट्रक की टक्कर, चालक घायल
जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर लेवरुआ गांव के समीप बुधवार की सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सरसों के तेल से लदी एक मैजिक वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक के पैर में चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया। घायल चालक की पहचान सुनील यादव, निवासी रामचन्नीपुर घाट, वाराणसी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह वाराणसी से सरसों का तेल लादकर आजमगढ़ जा रहा था, तभी लेवरुआ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी मैजिक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मैजिक से सरसों के तेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.