Jaunpur News: मेला देखने आई किशोरी हुई लापता
जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। घर से मेला देखने निकली किशोरी लापता हो गई। कोतवाली पुलिस गुमशुदगी का मुक़दमा दर्ज कर खोजबीन में लगी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व नगर में लगा मेला देखने उसकी 17 वर्षीय पुत्री गई थी। वह मेले से वापस नहीं लौटी तो गाँव सहित रिश्तेदार के यहां काफी खोजबीन की किंतु कही उसका पता नहीं चल रहा था। काफी खोजबीन के पता चला कि दाउदपुर निवासी शेबू गौतम मेले में मेरी बेटी के साथ देखा गया था। साथ में उसका जीजा भी उसके साथ था। जिसने मेरी बेटी को बहला फुसलाकर भगाने में उसकी मदद की। मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.