Jaunpur News: मेड़ बांध रहे युवक पर हमला, प्राथमिकी दर्ज
जौनपुर, जुलाई 17 -- Jaunpur News: मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के कोठारी गांव में पड़ोसियों ने खेत का मेड़ बांध रहे व्यक्ति पर फरसे से हमला कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी भगवान प्रसाद यादव खेत में धान की फसल लगवाने के लिए अपने परिवार वालों के साथ मेड़ बांध रहे थे। आरोप है कि तभी उनके पड़ोसी लल्लू यादव, बुल्ला यादव, अनुराग, कालिया और बरसाती यादव पहुंच गए। बिना किसी बात के सभी मिलकर मेरे घर वालों को पीटने लगे। इसी दौरान लल्लू यादव ने मेरे भाई शीतला प्रसाद यादव पर फरसे से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके का फायदा उठाकर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.