Jaunpur News: मेडल और स्कूल बैग देकर सम्मानित किए गए 61 मेधावी
जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गौराबादशाहपुर ने रविवार को कस्बा स्थित एक मैरिज हाल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें इलाके के विभिन्न स्कूलों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 61 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सम्मानित होने के बाद मेधावी ख़ुशी से उछल पड़े। अतिथियों ने मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि शिक्षा के बदौलत ही सफलता की मंजिल पाई जा सकती है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा की प्रतिभाओं का सदैव सम्मान होना चाहिए। नगर अध्यक्ष जौनपुर शहर घनश्याम साहू ने कहा कि मेधावियों को प्रोत्साहित कर के व्यापार मंडल ने सराहनीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.