Jaunpur News: मूर्ति विसर्जन स्थल का एसडीएम ने किया निरीक्षण
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क है। गुरुवार को मड़ियाहूं एसडीएम ने बरसठी थाना क्षेत्र के गहनी में मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि पूजा समितियों को निर्धारित स्थल पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन सुरक्षित करना है। बरसठी थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने तालाब की स्थिति और विसर्जन के लिए उपलब्ध पानी का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बगल के बूथ का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के आयोजकों और पूजा समितियों के सदस्यों को बुलाकर उनसे वार्ता की। यह भी पढ़ें- Hajipur News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.