जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के उदयचंदपुर स्थित गोमती पुल के पास बुधवार की शाम मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने शुक्रवार को केराकत कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शुभम यादव निवासी हुरहुरी मूर्ति विसर्जन में शामिल होने उदयचंदपुर गोमती पुल के पास गया था। बाइक खड़ी कर वह विसर्जन में सहयोग करने लगा। विसर्जन के बाद वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...