Jaunpur News: मुलायम सिंह यादव की स्मृति में कल लगेगा चिकित्सा शिविर
जौनपुर, नवम्बर 21 -- Jaunpur News: जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसका आयोजन सुबह 10 बजे से बाबा बान्हदैत्य देव स्थान, धिरौली नानकार, पटैला बाजार के निकट होगा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शाहगंज डॉ. सूर्यभान यादव (बीडीएस, एमडीएस) की पहल पर आयोजित शिविर में स्त्री रोग, हड्डी रोग और दंत रोग समेत विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का निःशुल्क उचार करेंगे। शिविर में ब्लड प्रेशर और मधुमेह की जांच भी निःशुल्क की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.