जौनपुर, अगस्त 18 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बारीगांव के कोहड़ा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ बब्बू की 13 वर्षीय पुत्री प्रतीमा सोमवार की दोपहर मुर्गी फार्म हाउस में फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि घटना के समय किशोरी मुर्गी फार्म हाउस में अकेली थी। उसकी मां नही है, जबकि पिता खेतीबारी का काम करते हैं। वह घटना के समय बाहर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे अगल बगल के लोग फार्म हाउस की तरफ पहुंचे तो किशोरी को फंदे पर लटका देखा। सूचना पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्द...