Jaunpur News: मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधक पर मुकदमा
जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी रिंकू गुप्ता की मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद न्यू होली डिवाइन चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक संतोष मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रिंकू गुप्ता ने विद्यालय प्रबंधक पर बच्चों को गाली देने के साथ प्रताड़ित करते हुये विद्यालय से निकाल देने का आरोप लगाया है।रिंकू गुप्ता के बच्चे श्रुति और ईशी स्कूल में कक्षा एक और तीन में पढ़ते हैं। आरोप है कि 23 सितंबर को बकाया फीस के लिए प्रबंधक ने दोनों बच्चों को गाली देते हुये डांटकर कक्षा से बाहर कर दिया और उन्हें स्कूल आने से मना कर दिया। इसके बाद 28 सितंबर को फीस जमा करने के लिए दो दिन का समय मांगने पर प्रबंधक ने फोन पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी।इसके बाद पीड़ित ने स्कूल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.