Jaunpur News: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
जौनपुर, सितम्बर 22 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को विद्यालय में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा,आत्मरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति के प्रभारी उपनिरीक्षक बब्बन सिंह के नेतृत्व में टीम ने बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर घबराने के बजाय तत्काल परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। महिला कांस्टेबल अंतिमा शर्मा और खुशबू मौर्य ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। जवान रामविलास यादव ने बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल तथा अनजान लोगों से सावधानी बरतने के बारे में बताया। टीम ने कहा कि जागरूकता और सतर्कता से कई तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है। इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल श्रीराम यादव, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.