Jaunpur News: मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
जौनपुर, सितम्बर 30 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। तिघरा गांव स्थित सायनाथ पाल इंटर कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत महिला थाना पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए और गलत नजर रखने वाले अराजक तत्वों से बचाव के उपायों डेमो दिखाया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि छेड़छाड़ या किसी तरह की असुरक्षा महसूस होने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। टीम ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में पुलिस के लिए 112, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में महिला आरक्षी सुमन याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.