जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला मोहल्ला बजरंग घाट के पास सोमवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकली एक महिला से बदमाशों ने चेन छिनैती की। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कई जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। बजरंग घाट, ताड़तला निवासी दमयंती देवी पत्नी हीरालाल वर्मा सोमवार की सुबह करीब छह बजे मार्निंग वॉक करके अपने घर के निकट पहुंची थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और गले में पहनी करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली। जब महिला ने विरोध करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों में महिला के गले से छीना चेन इसके बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके स...