जौनपुर, अक्टूबर 29 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में गुरुवार सुबह मामूली विवाद में पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से हमला कर पति-पत्नी और उनकी बेटी को घायल कर दिया। परिजनों ने तीनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बड़ागांव निवासी 42 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र शंकर, उनकी 40 वर्षीय पत्नी गुंजा देवी और 20 वर्षीय बेटी अंगूरी गुरुवार सुबह कहासुनी के दौरान पट्टीदारों की पिटाई से घायल हो गए। आरोप है कि उन्हें लाठी-डंडे से पीटा गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...