Jaunpur News: मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 5 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कटवार गांव निवासी चंदवली ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम को वह कटवार बाजार गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर प्रमोद पाठक से कहासुनी हो गई। प्रमोद पाठक ने फोन कर हर्ष पाठक, टेंपल और लल्लू पाठक को मौके पर बुला लिया। तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रमोद पाठक, हर्ष, टेम्पल, और लल्लू पाठक के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: चार लोगों पर मारपीट के आरोप में मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.