Jaunpur News: मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम
जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल 42 वर्षीय राजकुमार गोंड़ की शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाते समय शनिवार की दोपहर में मोढ़ेला बाजार में परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने आधे घंटे चले जाम को समझा बुझाकर खुलवाया। वहां से आगे बढ़े परिजनों ने थानागद्दी मार्ग पर बराह्मनपुर गांव के पास सड़क जाम कर दिया। यहां भी करीब दो घंटे तक सड़क जाम रही। शाम साढ़े चार बजे पहुंचे एसडीएम अखिलेश कुमार और सीओ गिरेंद्र सिंह ने समझाकर मामला शांत कराया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भूमि विवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.