जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भैरोंपुर गांव में 11 अगस्त को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की शनिवार को शाम उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। घटना के बाद दूसरे दिन पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।भैरोंपुर गांव निवासी वंदना सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 11 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे उनके घर के पास सड़क पर लगे घास में पड़ोसी दवा छिड़क रहे थे। उनके ससुर 65 वर्षीय प्रेम सिंह ने घास में दवा छिड़कने से मना किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: खेत में रंजिश को लेकर हमला से किसान गंभीर, बहराइच रेफर इसी बात को लेकर विपक्षी संजय सिंह, जयसिंह तथा प्रीतम सिंह निवासी भैरोंपुर ने लाठी-डंडे से प्र...