Jaunpur News: मारपीट में घायल युवक की मौत, चार पर मुकदमा
जौनपुर, सितम्बर 22 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, संवाददाता। पवारा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक से मारपीट के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने चार लोगों पर मारपीट करने और बाद में जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी गायत्री देवी पत्नी स्व. शिवकैलाश पटेल ने तहरीर में बताया कि रविवार शाम उनका 19 वर्षीय बेटा शुभम पटेल घर के पास गया था। आरोप है कि गांव के ही रामनाथ पटेल, आशीष पटेल, वीरेंद्र पटेल और अजय पटेल ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे अपने घर के सामने रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। आरोप है कि पुलिस के जाने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.