जौनपुर, सितम्बर 11 -- Jaunpur News: खेतासराय। क्षेत्र के अर्जनपुर गांव में गुरुवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में 15 वर्षीय शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मां उषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। उषा देवी का आरोप है कि गांव के अभयराज से पुरानी रंजिश है। रात्रि में आरोपी ने अपने दोनों पुत्रों के साथ शिवा पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अभयराज और उनके दोनों बेटे विजय कुमार, विनय कुमार पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...