जौनपुर, अगस्त 17 -- Jaunpur News: खुटहन। बीरी समसुद्दीनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी मुकेश राजभर का आरोप था कि शनिवार को अर्जुन गौतम अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उसे लात-घूसों व डंडे से मारने लगा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए और मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने अर्जुन गौतम व उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...