Jaunpur News: मारपीट में एक के खिलाफ मुकदमा
जौनपुर, अगस्त 28 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खुंदनपुर गांव निवासी नंदलाल धीवर ने आपसी विवाद को लेकर गांव के ही राकेश पटेल पर सोमवार को मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार विवाद के दौरान राकेश पटेल ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आईं। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद नंदलाल ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार को राकेश पटेल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: मछली पकड़ने को लेकर मारपीट, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.