Jaunpur News: मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा
जौनपुर, अक्टूबर 24 -- Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में दुर्गा पूजा मेले के दौरान युवक की पिटाई और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर चार नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पिता लक्ष्मीकांत मौर्य ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र राजबहादुर मौर्य सोमवार की रात करीब दस बजे दुर्गा पूजा मेला देखने गए थे। मेले में खाने को लेकर मुकेश कुमार से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद मुकेश के साथ खड़े कुछ युवकों ने राजबहादुर की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.