जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के गजना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही मनबढ़ों ने एक किशोर को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल का उपचार सीएचसी चोरसंड में कराया गया। पुलिस ने बुधवार को तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। गजना गांव निवासी सालेहा पत्नी मैनुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दस जुलाई की शाम उनका 16 वर्षीय पुत्र शाकिब मस्जिद के पास खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही मुबारक, मझक्षल, अकरम और मोहराब वहां पहुंचे। आरोपियों ने शाकिब से गाली गलौज करते हुए लात घूसे और डंडे से मारपीट दिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: घात लगाकर किया हमला, चार के खिलाफ एफआईआर एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि चारो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन...